स्वतंत्र पत्रकार जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ-अनुभवी पत्रकारों में की 33 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। खेल भारती,स्पोर्ट्सवीक और स्पोर्ट्स वर्ल्ड में प्रारंभिक खेल पत्रकारिता। फिर जम्मू-कश्मीर के प्रमुख अंग्रेज़ी अख़बार ‘कश्मीर टाईम्स’, और ‘जनसत्ता’ के लिए लंबे समय तक जम्मू-कश्मीर को कवर किया। दस वर्ष जम्मू के सांध्य दैनिक ‘व्यूज़ टुडे’ के संपादक भी किया। इन दिनों स्वतंत्र पत्रकारिता और ‘नया इंडिया’ के लिए लेखन।
  • कश्मीर में हालात बेहतर, पर चुनाव दूर!

    जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए इंतज़ार अभी और लंबा हो सकता है।सवाल लगातार पूछा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में देरी किस बात की है। जबकि सरकार से लेकर सरकार के आलोचक तक यह मानते हैं कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति बहुत अधिक समान्य है और शांति स्थापित हो चुकी है। लगता है किविधानसभा चुनाव के लिए इंतज़ार अभी और लंबा हो सकता है। वर्ष 2023 भी आधा बीतने को है मगर विधानसभा चुनाव का इंतज़ार कर रहे जम्मू-कश्मीर के लोगों का इंतज़ार फिलहाल समाप्त होता दिखाई नही देता। विधानसभा चुनाव कब होंगे? किसी को कुछ नही पता। चुनाव...

  • जम्मू में कांग्रेस का बिगड़ा खेल, लाल सिंह का शामिल होना रूका!

    लाल सिंह को  भारत-जोड़ो यात्रा में शामिल होना था। मगर अंतिम मौके पर कांग्रेस के ‘शुभचिंतक’ व राहुल गांधी के दोस्त उमर अबदुल्ला के दबाव में लाल सिंह को भारत-जोड़ो यात्रा में शामिल नही होने दिया गया। अपने को कांग्रेस का ‘शुभचिंतक’ मानने वाले कुछ अन्य बुद्धिजीवियों-पत्रकारों ने भी लाल सिंह को लेकर अपना विरोध जताया।...मगर लखनपुर में भारत-जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए भारी संख्या में आ चुके लाल सिंह समर्थकों से कांग्रेस अपने को अलग नही कर सकी। लखनपुर उस दिन राहुल गांधी और लाल सिंह के नारों से ही गूंज रहा था। लाल सिंह के समर्थन में...

  • फिर याद आई गांव सुरक्षा समितियां

    गांव सुरक्षा समितियों की आज भी कितनी अधिक आवश्यकता है यह राजौरी की ताज़ा घटना ने बता दिया है। उल्लेखनीय है कि राजौरी के ढांगरी (टांगरी) गांव में इस साल के पहले ही दिन आतंकवादियों ने जो कहर बरपाया उसमें दो मासूम बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। आतंकवादियों द्वारा किए गए इस हमले में और भी अधिक नुक्सान हो सकता था अगर गांव की लगभग भंग हो चुकी गांव सुरक्षा समिति के एक पुराने सदस्य बालकृष्ण ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी थ्री नॉट थ्री राईफल से गोलियां न चलाई होतीं। हाल में जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती राजौरी...