एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेस की सहयोगी कंपनी ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स लिमिटेड ने 1,200 करोड़ रुपए के आईपीओ के लिए प्रति शेयर 1,585 से 1,665 रुपए का प्राइस बैंड (आवेदन मूल्य का दायरा) तय किया है।
कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार यह आईपीओ 26 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 28 अक्टूबर को बंद होगा। बुधवार को जारी सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, एंकर निवेशकों के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया 23 अक्टूबर को होगी। विज्ञप्ति के अनुसार प्रमोटर कंपनी एडलवाइस सिक्योरिटीज एंड इन्वेस्टमेंट्स इस आईपीओ में ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के तहत अपनी हिस्सेदारी बेच रही है।
इस निर्गम से जुड़े खर्चों को घटाने के बाद मिलने वाली राशि इसी शेयरधारक को जाएगी। कंपनी को इस आईपीओ से कोई राशि नहीं मिलेगी। ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने वाली एडलवाइस ग्रुप की तीसरी कंपनी होगी।
Also Read : भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया
वर्ष 2008 में स्थापित ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स भारत के प्रमुख अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म में शामिल है। कंपनी को दीर्घकालिक निवेश के प्रबंधन का 17 साल से ज्यादा का अनुभव है।कंपनी कई तरह के निवेश विकल्पों पर काम करती है। इसका मुख्य फोकस ग्राहकों को नियमित कमाई और निवेश पर बेहतर रिटर्न देने वाले विकल्प उपलब्ध कराने पर है।
कंपनी ऊर्जा और परिवहन से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर, कमर्शियल प्रॉपर्टी और प्राइवेट क्रेडिट जैसे क्षेत्रों में निवेश करती है। प्राइवेट क्रेडिट के माध्यम से कंपनियों और अन्य जरूरतमंदों को अलग-अलग जरूरतों के लिए फंडिंग उपलब्ध कराई जाती है।
कंपनी के कार्यालय मुंबई, नई दिल्ली, गिफ्ट सिटी और सिंगापुर में हैं।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



