भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 116.67 अंक या 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,243.34 और निफ्टी 49.85 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,366.70 पर था।
बाजार पर दबाव बनाने का काम मेटल और आईटी स्टॉक्स ने किया। सूचकांकों में निफ्टी मेटल में 1.60 प्रतिशत और निफ्टी आईटी में 0.99 प्रतिशत की कमजोरी देखी गई। इसके अलावा निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी पीएसई, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग और निफ्टी इन्फ्रा लाल निशान में बंद हुआ।
वहीं, निफ्टी मीडिया, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी फार्मा, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी ऑटो हरे निशान में बंद हुए।
Also Read : असम कैबिनेट का विस्तार, 12 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
सेंसेक्स पैक में एचयूएल, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, इटरनल, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, सन फार्मा, एलएंडटी, पावर ग्रिड और आईटीसी गेनर्स थे। ट्रेंट, टीसीएस, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फिनसर्व लूजर्स थे।
एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और फंडामेंटल रिसर्च हेड सुदीप शाह ने कहा कि सत्र के दौरान बेंचमार्क निफ्टी कमजोरी के साथ बंद हुआ। डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक छोटी कमजोरी की कैंडल बनाई है, जो दिखाता है कि बाजार में मजबूत दिशात्मक गति का आभाव है।
उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए 23,230-23,200 का जोन एक समर्थन का स्तर है। अगर यह 23,200 के नीचे जाता है तो यह 23,050 के स्तर तक जा सकता है। तेजी की स्थिति में 23,530-23,550 का जोन रुकावट का स्तर होगा। अगर निफ्टी 23,550 को पार करता है तो 23,700 के स्तर तक जा सकता है।
भारतीय शेयर बाजार ने सत्र की शुरुआत तेजी के साथ की थी। इस दौरान, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 74,360.01 से 269.93 अंक उछलकर 74,629.94 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 23,416.55 से 62.4 अंक बढ़कर 23,478.95 पर खुला।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


