राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 417 अंक फिसला

पश्चिम एशिया तनावों के बीच अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता के कारण ब्रेंट क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। 

बाजार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 416.72 अंकों यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,886.91 पर था, तो वहीं एनएसई निफ्टी50 97 (0.40 प्रतिशत) अंक गिरकर 23,995.70 पर पहुंच गया।

दिन के कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 77,094.79 पर खुलकर 77,493.53 का इंट्रा-डे हाई और 76,741.06 का इंट्रा-डे लो बनाया। वहीं निफ्टी50 24,049.90 पर खुलकर 24,181.80 का इंट्रा-डे हाई और 23,957.05 का इंट्रा-डे लो बनाया।

व्यापक बाजारों ने बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.42 प्रतिशत और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.28 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

Also Read : उत्तराखंड विधानसभा में गूंजा महिला आरक्षण का मुद्दा

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी ऑयल एंड गैस (1.55 प्रतिशत की तेजी) और निफ्टी मेटल (0.51 प्रतिशत की तेजी) को छोड़कर तकरीबन सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड करते नजर आए।

सबसे ज्यादा निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.15 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.23 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 1.01 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

निफ्टी 50 पैक में एक्सिस बैंक, मारुति, एचसीएल टेक, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज-ऑटो, एसबीआई और इंफोसिस के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, और ये टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहे।

वहीं, इसके विपरीत ओएनजीसी, अदाणी एंटरप्राइजेज और कोल इंडिया के शेयरों में 5-3 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, इटरनल और टाटा स्टील के शेयर भी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड 2.98 प्रतिशत बढ़कर 111.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते नजर आया, क्योंकि महत्वपूर्ण जलमार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के प्रस्ताव से नाखुश हैं, क्योंकि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए एक समझौते का प्रस्ताव रखा है और पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त होने तक अपने परमाणु कार्यक्रम का कोई जिक्र नहीं किया है।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =

और पढ़ें