चंडीगढ़ | Petrol-Diesel Prices Increased: पंजाब की जनता का महंगाई का बड़ा झटका लगा है। यहां पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। जिनकी नई दरें आज शुक्रवार रात से ही लागू हो जाएंगी। बता दें कि, आज मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में पंजाब सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 90 पैसे प्रति लीटर का सेस लगाने का निर्णय लिया है।
अब पेट्रोल-डीजल पर देने होंगे इतने रुपए
पंजाब में पेट्रोल-डीजल पर 90 पैसे प्रति लीटर का सेस लगाने के बाद शुक्रवार रात के बाद से ही पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई नई दरें लागू हो जाएंगी। ऐसे में अब यहां पेट्रोल का नया दाम 98.11 रुपये लीटर और डीजल 88.43 रुपये हो जाएगा।
पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई वृद्धि को लेकर पंजाब के आवास और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा का कहना है कि लंबे समय से ही इसकी जरूरत महसूस की जा रही थी क्योंकि राज्य को राजस्व सृजन की बेहद आवश्यकता है।
Petrol-Diesel Prices Increased: आपको बता दें कि, पंजाब में साल 2021 में पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी गिरावट करते हुए पंजाब के तत्कालीन सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पेट्रोल-डीजल पर से वैट को हटा लिया था। जिसके चलते पेट्रोल 10 रुपये और डीजल 5 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया था।
एक ओर आप सरकार ने बढ़ाया दाम, दूसरी ओर कांग्रेस ने सांसद को किया निलंबित
आपको बता दें कि, जहां एक ओर शुक्रवार को आप सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा कर दिया है। वहीं दूसरी ओर, पंजाब कांग्रेस पार्टी ने अपनी ही सांसद और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परिणीत कौर को पार्टी से निलंबित कर दिया है। परिणीत कौर पर भारतीय जनता पार्टी की मदद करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने उन पर एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। कांग्रेस की अनुशासन समिति ने परिणीत कौर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उनसे तीन दिनों में जवाब मांगते हुए कहा गया कि पार्टी से उन्हें क्यों नहीं निकाला जाए?
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


