राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 383 अंक लुढ़का

कच्चे तेल में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 383 अंक नीचे बंद हुआ।

सेंसेक्स की शुरुआत गिरावट में हुई और यह पूरे दिन लाल निशान में रहा। एक समय यह 545 अंक टूटकर 75,971 अंक तक उतर गया था। अंत में पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 382.62 अंक (0.50 प्रतिशत) नीचे 76,132.81 अंक पर रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 118.55 अंक यानी 0.50 प्रतिशत गिरकर 23,779.15 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का 24 जुलाई के बाद का निचला स्तर है।

अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ने के अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल फिलहाल 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.5 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। इससे घरेलू शेयर बाजारों पर दबाव रहा।

वृहत बाजार में भी अधिकतर सूचकांक लाल निशान में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.42 प्रतिशत टूट गया जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक में 0.02 प्रतिशत की तेजी रही।

Also Read : मार्क कोल्स जिम्बाब्वे महिला टीम के मुख्य कोच नियुक्त किया गया

सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर को छोड़कर अन्य सभी समूहों में बिकवाली हावी रही।

आईटी सूचकांक 2.28 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया 2.86 प्रतिशत टूट गया। रियल्टी और धातु सूचकांकों के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच गिरे। बैंकिंग, वित्त, तेल एवं गैस और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में भी बिकवाली रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस का शेयर चार प्रतिशत के करीब टूट गया। टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, भारतीय स्टेट बैंक और अडानी पोर्ट्स के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच फिसल गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, टाइटन, हिंदुस्तान यूनीलिवर और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी लाल निशान में रहे।

एलएंडटी, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, पावरग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी रही।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment