नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) को रविवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके साहस एवं सुशासन पर उनके विचारों से प्रेरणा मिलती है।
सन् 1630 में पैदा हुए शिवाजी को उनके पराक्रम, सैन्य कौशल एवं प्रखर नेतृत्व के लिए जाना जाता है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके साहस एवं सुशासन पर उनके विचारों से हमें प्रेरणा मिलती है। उन्होंने अपना यह ट्वीट मराठी भाषा में किया। प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही ट्विटर पर वर्षों से छत्रपति शिवाजी को अपने द्वारा दी जाती रही श्रद्धांजलि का एक दृश्य-श्रव्य ‘मोंटाज’ भी टैग किया। (भाषा)
Tags :Narendra Modi
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



