विमर्श बदल गया है, भाषण भी बदलना होगा
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को अपने भाषण का टेम्पलेट तत्काल बदलना चाहिए। उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी कुछ सीखना चाहिए और कुछ बदलते हालात को स्वतंत्र रूप से समझने की कोशिश करनी चाहिए। यह बड़ी हैरानी की बात है कि देश का समूचा राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक विमर्श बदल गया है लेकिन भाजपा नेताओं के भाषण का टेम्पलेट नहीं बदला है। वे अब भी अपने भाषण में वही बातें कह रहे हैं, जो कई साल से कहते आ रहे हैं। भाजपा की सोशल मीडिया टीम भी बदलती स्थितियों के मुताबिक बन रहे नए विमर्श का हिस्सा बनने के...