अभिनेता अक्षय ओबेरॉय ने करजत में अपना नया फार्महाउस तैयार कराया है। पिछले करीब डेढ़ साल से निर्माणाधीन यह फार्महाउस अब पूरी तरह तैयार हो चुका है।
अक्षय ने कहा कि यह फार्महाउस उनके लिए महज एक संपत्ति नहीं, बल्कि सुकून की जगह है। यहां वह मुंबई की भागदौड़ से दूर अपनी पत्नी और बेटे के साथ समय बिताते हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति के बीच अपना घर होना लंबे समय से उनका सपना था।
करजत के शांत और प्राकृतिक माहौल में बने इस फार्महाउस को अक्षय ने अपनी पसंद और जरूरत के मुताबिक तैयार कराया है। हालांकि आसपास के लैंडस्केप और बागवानी से जुड़े कुछ काम अभी जारी हैं। अक्षय ने हाल ही में क्रिसमस और नए साल का जश्न भी परिवार और करीबी दोस्तों के साथ यहीं मनाया।
Also Read : इंग्लेंड की महिला टीम ने आयरलैंड को छह विकेट से हराया
न्यू जर्सी से मुंबई आने और अपना घर बनाने से लेकर करजत में फार्महाउस तैयार करने के सफर को याद करते हुए अक्षय ने खुद को भाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में जिन अच्छे प्रोजेक्ट्स का वह हिस्सा रहे हैं, उनकी वजह से यह फार्महाउस उनके लिए संभव हो सका।
अक्षय के अनुसार, यह फार्महाउस उन्हें अपनी अब तक की यात्रा की याद दिलाता है और जिंदगी में मिली उपलब्धियों के लिए आभार व्यक्त करने का अवसर भी देता है।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



