राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

सात महीने की प्रेग्नेंसी में भी दीपिका पादुकोण ने किए ‘राका’ के एक्शन सीक्वेंस

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म ‘राका’ की शूटिंग के दौरान सात महीने की प्रेग्नेंसी में भी चुनौतीपूर्ण एक्शन दृश्यों को पूरा कर प्रोफेशनल प्रतिबद्धता की मिसाल पेश कर रही हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दीपिका इन दिनों निर्देशक एटली की महत्वाकांक्षी साइंस-फिक्शन फैंटेसी एक्शन फिल्म ‘राका’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। बताया गया है कि वह निर्धारित आठ घंटे की कार्य अवधि के भीतर लगातार शूटिंग कर रही हैं और मैटरनिटी अवकाश पर जाने से पहले फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्सों को पूरा करने में जुटी हुई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार , दीपिका ने अपनी गर्भावस्था के सातवें महीने में भी कुछ शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण एक्शन सीक्वेंस और नाइट शिफ्ट की शूटिंग पूरी की है। फिल्म की टीम ने उनके समर्पण और कार्यशैली की सराहना की है।

Also Read : रकुल प्रीत सिंह ने स्वीकार किया आपकी थाली में क्या है चैलेंज

फिल्म से जुड़े एक सदस्य ने कहा कि दीपिका ने मैटरनिटी ब्रेक से पहले अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करने का संकल्प लिया था। कई एक्शन दृश्य काफी कठिन और थकाऊ थे, लेकिन उन्होंने सभी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया। टीम के अनुसार, सेट पर उनका समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक रहा है।

‘राका’ में दीपिका पादुकोण के साथ दक्षिण भारतीय सुपरस्टार अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। एटली के निर्देशन में बन रही इस पैन इंडिया फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें भव्य दृश्य प्रभावों और दमदार एक्शन का समावेश होगा।

फिल्म को वर्ष 2027 की बहुप्रतीक्षित सिनेमाई रिलीज में से एक माना जा रहा है। इस बीच, दीपिका का अपनी गर्भावस्था के दौरान भी काम के प्रति समर्पण चर्चा का विषय बना हुआ है।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment