Vikrant Massey :- बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता विक्रांत मैसी गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर आधारित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में काम करते नजर आयेंगे। 12वीं फेल के बाद अब विक्रांत मैसी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में काम करने जा रहे हैं। 27 फरवरी 2002 को हुई साबरमती एक्सप्रेस की घटना आज भी लोगों के जेहन में हैं। 27 फरवरी 2002 की सुबह गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के अंदर आग लगने से अयोध्या से लौट रहे 59 हिंदू तीर्थयात्रियों और कारसेवकों की मौत हो गयी थी।
अब इस घटना पर्दे पर दिखाने के लिए विक्रांत मैसी तैयार है। फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में विक्रांत मैसी के साथ रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना अहम किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म 03 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को रंजन चंदेल निर्देशत करेंगे। (वार्ता)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



