साउथ सिनेमा से लेकर हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री देबिना बनर्जी शनिवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर उनके पति और अभिनेता गुरमीत चौधरी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई खास अंदाज में दी।
गुरमीत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया। इसमें देबिना अपने परिवार के साथ जन्मदिन मना रही हैं। क्लिप में देबिना, गुरमीत और उनकी दोनों बेटियां लियाना और दिविशा साथ में नजर आ रहे हैं। पूरा परिवार मिलकर जन्मदिन का केक काटता हुआ दिख रहा है। वीडियो में खुशी और प्यार का माहौल साफ नजर आ रहा है।
वीडियो के साथ गुरमीत ने देबिना बनर्जी के लिए एक खास नोट लिखा। अभिनेता ने लिखा जन्मदिन की बधाई दो देबिना। मैं अक्सर नहीं कहता, लेकिन मुझे सच में नहीं पता कि तुम कैसे सब कुछ इतनी खूबसूरती से संभाल लेती हो। मुझे हर दिन यह एहसास होता है कि जिंदगी ने तुम्हें मेरे लिए ही चुना है। सिर्फ मेरी पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि मेरी सबसे अच्छी दोस्त और मेरी सबसे बड़ी ताकत के रूप में भी। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।
Also Read : आनन-फानन में लाया गया महिला आरक्षण बिल: तेजस्वी यादव
अभिनेता की पोस्ट उनके फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं और कई यूजर्स तो कमेंट सेक्शन में जन्मदिन बधाई देने के साथ प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
देबिना टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री से की थी। उन्होंने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में अभिनय कर साउथ के दर्शकों में खास जगह बनाई थी।
इसके बाद हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों की तरफ रुख किया और अपनी मजबूत जगह बनाई। अभिनेत्री ने मुख्य रूप से रामायण धारावाहिक में ‘सीता’ की भूमिका से हिंदी दर्शकों में पहचान बनाई थी और उन्हें बड़ी सफलता भी मिली थी। इसके अलावा, अभिनेत्री ने ‘चिड़ियाघर’ में मयूरी, ‘संतोषी मां’ और ‘अलादीन – नाम तो सुना होगा’ जैसे लोकप्रिय टीवी शो में काम किया। उन्होंने पति और अभिनेता गुरमीत चौधरी के साथ ‘नच बलिए सीजन 6’ (2013) में भाग लिया था। इसमें वे प्रथम रनर अप रही थीं।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


