अभिनेता और कमीडियन सुनील ग्रोवर हर बार अपने अभिनय से लोगों को हैरान कर देते हैं। अपने किरदार में इस तरह डूब जाते हैं कि बड़े-बड़े स्टार भी उन्हें देखकर चौंक जाते हैं। शनिवार को उन्होंने अपना नया टैलेंट दर्शकों के सामने पेश किया।
दरअसल, अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया। इसमें वे सड़क के किनारे एक छोटी दुकान पर पैंट पर प्रेस कर रहे हैं। वीडियो में वे बिल्कुल आम प्रेस वाले की तरह काम कर रहे हैं। पहले उन्होंने कपड़े पर थोड़ा पानी छिड़का, फिर पुरानी कोयले वाली प्रेस से सारी सिलवटें बिल्कुल साफ कर दीं। इसे देखकर लग रहा है कि जैसे वे रोजमर्रा की जिंदगी में इसे आराम से करते हों।
वहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में सुनील ने पुरानी फिल्म का गाना ‘कौन है, तेरा मुसाफिर’ ऐड किया। सुनील ने वीडियो पोस्ट कर लिखा हेलो दोस्तों! अच्छे कपड़े पहन लो।
Also Read : ध्वनि भानुशाली: यंग जनरेशन की फेवरेट सिंगर ने छुए दिल के तार
सुनील के पोस्ट शेयर करने के बाद इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए।
अभिनेता करण वाही ने कमेंट सेक्शन पर लिखा अरे बिल्कुल सुनील ग्रोवर लग रहे हो तो गायिका हर्षदीप कौर ने लिखा आप हमें खुश करने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ते हो।म्यूजिशियन शामली ने लिखा कहां लगी है दुकान? अभी आ रही हूं, अच्छे कपड़े लेकर।
अभिनेता सुरेश मेनन ने लिखा आयरन मैन।
सॉन्ग ‘कौन है, तेरा मुसाफिर’ साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म ‘गाइड’ में फिल्माया गया था। गाने को सचिन देव बर्मन ने गाया और संगीतबद्ध किया था, जबकि शैलेंद्र ने इसके लिरिक्स लिखे थे।
विजय आनंद द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर हिंदी क्लासिक फिल्म ‘गाइड’ में देव आनंद (राजू) और वहीदा रहमान (रोजी) मुख्य भूमिका में थे। आर. के. नारायण के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित यह फिल्म एक टूरिस्ट गाइड के प्यार, धोखे और आध्यात्मिक परिवर्तन की कहानी है।
Pic Credit : ANI


