राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

काजल अग्रवाल ने दर्शकों से की ‘द इंडिया स्टोरी’ देखने की अपील की

अभिनेता श्रेयस तलपड़े और अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने अपनी आगामी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ को लेकर दर्शकों से खास अपील की है। दोनों कलाकारों ने फिल्म के जरिए कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल वाली खेती और उससे जुड़े जनस्वास्थ्य के मुद्दे पर जागरूकता फैलाने की कोशिश की है।जी स्टूडियोज और एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है, जबकि कहानी और निर्माण सागर बी. शिंदे ने किया है। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग 23 जुलाई से शुरू हो गई है।

काजल अग्रवाल ने फिल्म के बारे में कहा कि ‘द इंडिया स्टोरी’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसे विषय पर चर्चा शुरू करने का प्रयास है, जो करोड़ों लोगों के जीवन को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म भोजन और उसके स्रोत को लेकर लोगों को अधिक जागरूक बनने के लिए प्रेरित करती है।

Also Read : सुरक्षा बलों ने अनंतनाग में आतंकवादियों के दो घरों को किया ध्वस्त

वहीं श्रेयस तलपड़े ने कहा कि फिल्म ऐसे मुद्दे को सामने लाती है, जो अक्सर नजरअंदाज रह जाता है, लेकिन जिसका प्रभाव कई परिवारों पर पड़ता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक फिल्म की कहानी और संदेश से जुड़ेंगे तथा इसे समाज तक पहुंचाने में योगदान देंगे।

‘द इंडिया स्टोरी’ एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ एक गंभीर संदेश देने का प्रयास किया गया है। निर्माताओं के अनुसार फिल्म का उद्देश्य दर्शकों को जागरूक करने के साथ उन्हें सोचने के लिए प्रेरित करना है।

फिल्म के सह-निर्माताओं में स्वाति विनायक सैंदाने, अनीता जाधव, विनायक सैंदाने, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी शामिल हैं। फिल्म के तकनीकी दल में सिनेमैटोग्राफर निशांत भागवत, संगीतकार मंगेश धाकड़े, संपादक आशीष म्हात्रे, गीतकार शकील आजमी और साउंड डिजाइनर अनमोल भावे शामिल हैं।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment