अभिनेत्री कुब्रा सैत ने हाल ही में अपने चेन्नई दौरे की कुछ खास झलकियां सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत के बंगले के बाहर का उनका फैन गर्ल मोमेंट भी देखने को मिला। कुब्रा ने चेन्नई ट्रिप का एक मजेदार व्लॉग इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में वह रजनीकांत के घर के बाहर तस्वीर खिंचवाती नजर आ रही हैं। कैमरे के सामने उनकी बड़ी सी मुस्कान और उत्साह से साफ झलक रहा है कि वह इस खास पल को लेकर बेहद खुश थीं। वीडियो में उस जगह को ‘रजनीकांत हाउस’ टेक्स्ट के साथ भी दिखाया गया है। अपने व्लॉग के कैप्शन में कुब्रा ने लिखा, “ओह रुको! तुमने देखा ??? बाबा !!!”
Also Read : एशियाई खेलों में हिस्सा लेगा भारत का 503 सदस्यीय दल
ब्रा का यह चुलबुला अंदाज प्रशंसकों को भी खूब पसंद आ रहा है। चेन्नई की गलियों को एक्सप्लोर करने से लेकर रजनीकांत के घर के बाहर रुकने तक, कुब्रा के इस व्लॉग में उनके सफर की कई दिलचस्प झलकियां देखने को मिलती हैं। उनका यह अंदाज यह भी दिखाता है कि वह रजनीकांत की कितनी बड़ी प्रशंसक हैं।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



