अभिनेत्री कुब्रा सैत ने आत्महत्या रोकथाम माह के अवसर पर बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने सुसाइड प्रिवेंशन का कोर्स किया था, जिससे जरूरत पड़ने पर किसी व्यक्ति की मदद करने में सक्षम हो सकें।कुब्रा ने कहा कि उन्होंने यह कोर्स इसलिए किया क्योंकि यदि कोई व्यक्ति उन्हें मदद के लिए फोन करे और उन्हें यह पता ही न हो कि उसकी सहायता कैसे करनी है, तो उन्हें अच्छा नहीं लगेगा।
कुब्रा सैत ने लोगों से एक-दूसरे का हालचाल पूछने और जरूरत के समय साथ खड़े रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कभी-कभी किसी के लिए मौजूद रहना और उसकी बात सुनना भी बड़ा फर्क ला सकता है।
Also Read : ‘डोंट बी शाय’ का पेप्पी ट्रैक ‘झूमो’ रिलीज
कुब्रा ने कहा कि खुद की देखभाल के लिए हमेशा बड़े कदम उठाने की जरूरत नहीं होती। टहलना, थोड़ा व्यायाम करना अथवा अपनी पसंद का काम करना भी व्यक्ति को बेहतर महसूस कराने में मदद कर सकता है।
सितंबर को आत्महत्या रोकथाम माह के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर कुब्रा ने मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बातचीत करने तथा लोगों के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश दिया।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



