राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

‘मैक्स, मिन एंड म्याऊ जाकी’ का नया गीत ‘सुहाना’ रिलीज

अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊ जाकी’ का तीसरा गीत ‘सुहाना’ रिलीज कर दिया गया है। यह गीत प्यार, जवानी और साथ निभाने के एहसास को सादगी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है।

गीत के बोल पद्मकुमार ने लिखे हैं, जबकि शैल ओसवाल ने इसे अपनी आवाज दी है। आनंद रंगनाथन और नितिन दुबे द्वारा तैयार किया गया इसका संगीत फिल्म की भावनात्मक दुनिया को और गहराई देता है। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर और दो गीत ‘अरिवा’ तथा ‘दिल संभलता नहीं’ रिली ज हो चुके हैं।

मेधा शंकर, सिद्धार्थ मेनन, आदिल हुसैन, मंदीरा बेदी, नासर, नफीसा अली और विधात्री बांदी अभिनीत यह फिल्म खोने के दर्द के बाद उम्मीद, आत्मविश्वास और नई शुरुआत की कहानी को दर्शाती है।

Also Read : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की गरिमामयी उपस्थिति में MoU हस्ताक्षर हुआ सम्पन्न

फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। इसके अलावा इसे पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के ‘बेस्ट ऑफ फेस्ट’ चयन में शामिल किया गया। फिल्म को सोनोमा, सैन फ्रांसिस्को और ओसाका में ऑडियंस ऑनर्स सम्मान मिला, जबकि स्टुटगार्ट, सिनसिनाटी, बर्लिन इंडो-जर्मन फिल्म वीक और कनाडा के आरआईएफएफए में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार प्राप्त हुआ।

अभिनेत्री एवं निर्माता समीक्षा ओसवाल द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का लेखन और निर्देशन पद्मकुमार नरसिम्हमूर्ति ने किया है। एसएसओ प्रोडक्शंस के बैनर तले शैल ओसवाल और समीक्षा ओसवाल द्वारा निर्मित यह फिल्म 24 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment