Friday

06-06-2025 Vol 19

प्रियंका चोपड़ा ने एंजेलिना जोली को 50वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी

49 Views

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एंजेलिना जोली के 50वें जन्मदिन पर भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रियंका ने प्यार से उन्हें “एटरनल क्वीन” कहा। 

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एंजेलिना जोली की एक तस्वीर साझा की। बुधवार को जोली 50 साल की हो गईं। इस मौके पर प्रियंका ने लिखा, “एटरनल क्वीन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

एंजेलिना जोली 1982 से अब तक कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने प्लेइंग बाय हार्ट, गॉन इन 60 सेकंड्स, लारा क्रॉफ्ट: टॉम्ब रेडर, लारा क्रॉफ्ट: टॉम्ब रेडर – द क्रैडल ऑफ लाइफ, स्काई कैप्टन एंड द वर्ल्ड ऑफ टुमॉरो, अलेक्जेंडर, मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ, बियोवुल्फ़, ए माइटी हार्ट, चेंजलिंग, कुंग फू पांडा, वांटेड, साल्ट, द टूरिस्ट और मेलफिसेंट जैसी कई मशहूर फिल्मों में अभिनय किया है।

अभिनेत्री एंजेलिना जोली अपने मानवीय कार्यों के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने इन ‘द लैंड ऑफ ब्लड एंड हनी’, ‘अनब्रोकन’, ‘बाय द सी’, ‘फर्स्ट दे किल्ड माई फादर’ और ‘विदाउट ब्लड’ जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया है। उनके अभिनय और निर्देशन को कई बार सराहा गया है। उन्हें एक अकादमी पुरस्कार, तीन गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और दो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड पुरस्कार मिल चुके हैं। इसके अलावा, उन्हें टोनी पुरस्कार, दो ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार और दो प्राइमटाइम एमी पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया गया है।

अगर प्रियंका चोपड़ा की बात करें, तो वह अपनी आने वाली फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आएंगी, जिसे इल्या नाइशुलर ने निर्देशित किया है। यह एक एक्शन से भरपूर फिल्म है, जिसमें प्रियंका “नोएल बिसेट” नाम की एमआई6 एजेंट का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में वह जॉन सीना और इदरीस एल्बा के किरदारों के साथ मिलकर एक राजनयिक मिशन के विफल होने के बाद एक गंभीर और खतरनाक स्थिति से निपटने के लिए सेना का हिस्सा बनती हैं।

Also Read :  हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित: पीएम मोदी

यह फिल्म 2 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी।

प्रियंका चोपड़ा फिल्म द ब्लफ में भी नजर आएंगी, जिसमें वह 19वीं सदी की एक कैरेबियाई समुद्री डाकू का किरदार निभा रही हैं। यह एक रोमांचक ड्रामा फिल्म है, जिसे फ्रैंक ई. फ्लॉवर्स और जो बॉलरीनी ने मिलकर लिखा है। इसका निर्देशन भी फ्रैंक ई. फ्लॉवर्स ही कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज़ कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतेन नायडू भी अहम भूमिकाओं में हैं।

19वीं शताब्दी के कैरेबियाई द्वीपों पर आधारित इस फिल्म में प्रियंका एक ऐसी महिला की भूमिका निभा रही हैं जो पहले एक समुद्री डाकू रह चुकी है। कहानी में वह अपने परिवार की रक्षा करने के लिए मजबूर होती हैं, जब उसका पुराना अतीत दोबारा उसके सामने आ जाता है।

इसके अलावा, प्रियंका वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन में फिर से नजर आएंगी। यह एक जासूसी और एक्शन से भरपूर सीरीज है, जिसका पहला सीज़न 2023 में रिलीज हुआ था। इसमें रिचर्ड मैडेन “मेसन केन” और प्रियंका चोपड़ा “नादिया सिंह” नाम के सिटाडेल एजेंट्स की भूमिका निभा रहे हैं।

Pic Credit : X

Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *