राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

‘द रेवोल्यूशनरीज’ का रोमांटिक गाना ‘माहिया’ रिलीज

निखिल आडवाणी की वेब सीरीज ‘द रेवोल्यूशनरीज’ का रोमांटिक गाना ‘माहिया’ रिलीज हो गया है। टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत इस गीत में पहली मोहब्बत, अपनापन और प्यार के सुकून भरे एहसास को दर्शाया गया है।

आकाशदीप सेनगुप्ता द्वारा संगीतबद्ध ‘माहिया’ को नीति मोहन और तुषार जोशी ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल टोलिया लवराज सिंह और गौरव चक्रवर्ती ने लिखे हैं। गीत में प्यार के उस एहसास को पेश किया गया है, जिसमें किसी खास शख्स की मौजूदगी जिंदगी में खुशी और अपनापन भर देती है।

‘माहिया’ सीरीज के किरदार सचिंद्र नाथ सान्याल (रोहित सराफ) और प्रतिभा लाहिड़ी (प्रतिभा रांटा) के बीच पनपते प्रेम को दर्शाता है। कृति महेश की कोरियोग्राफी में चांदनी रात में छत पर फिल्माए गए दृश्यों में दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों और रिश्ते की खूबसूरती को दिखाया गया है।

Also Read : शनाका के रिकॉर्ड शतक से पैट्रियट्स ने 137 रन की जबरदस्त जीत दर्ज की

नीति मोहन ने कहा कि ‘माहिया’ की मेलोडी और बोलों में उन्हें खास अपनापन महसूस हुआ। उनके अनुसार, गाना उस महिला का जश्न मनाता है जिसे एक व्यक्ति अपने भावनाओं के केंद्र में रखता है और जिसके लिए वह सब कुछ बन जाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्रोता गीत की रोमांटिक ऊर्जा और भावनाओं से जुड़ सकेंगे।

‘द रेवोल्यूशनरीज’ का निर्देशन और निर्माण निखिल आडवाणी ने किया है। मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी ने एम्मे एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसका निर्माण किया है। यह सीरीज संजीव सान्याल की पुस्तक ‘रिवोल्यूशनरीज: द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वॉन इट्स फ्रीडम’ पर आधारित है और भारत की स्वतंत्रता संग्राम की अनकही कहानियों को सामने लाती है।

सीरीज में भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि जेसन शाह, पाओली डैम और तोता रॉय चौधरी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे। ‘माहिया’ सभी प्रमुख संगीत प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसका म्यूजिक वीडियो टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment