मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन भट्ट शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनकी मां और अभिनेत्री सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
सोनी ने इंस्टाग्राम पर शाहीन के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें शाहीन के बचपन की तस्वीरें भी शामिल हैं।
उन्होंने शाहीन को पहली संतान बताते हुए लिखा शाहीन, जब तुम दो साल की थी, तब से ही तुम मेरी मां बन गई थीं। तुम्हारा मेरे प्रति प्यार इतना सच्चा है कि तुम मेरी जिंदगी की दुनिया बन गई हो।
Also Read : रिलीज से पहले विवादों में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’
उन्होंने लिखा कि जन्म के बाद, जब तुमने गुस्से में आंखें खोलीं तो वह पल मेरे लिए बहुत खास था। उन्होंने लिखा तुम्हें कुछ भी बताने की जरूरत नहीं पड़ती, पता नहीं कैसे तुम्हें खुद अपने आप सब समझ आ जाता है कि मैं तुमसे क्या कहना चाहती हूं। मेरा प्यार तुम्हारे लिए इतना बड़ा है कि उसे कुछ शब्दों में समेटना मुश्किल है।
सोनी ने अपनी पोस्ट में शाहीन को लेकर दुआ मांगते हुए लिखा मैं ऊपर वाले से कामना करती हूं कि आने वाला साल तुम्हारी जिंदगी से वो सारी चीजें दूर कर दे, जो अब तुम्हारे लिए नहीं है। एक नई शुरुआत हो, जो तुम्हें आजादी दे, खुशी दे और सुकून दे। जन्मदिन मुबारक हो। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।
बता दें कि शाहीन भट्ट ग्लैमर वर्ल्ड से दूर रहती हैं। उन्होंने अपने परिवार से थोड़ा हटकर करियर की राह चुनी है। वे एक लेखिका, पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता हैं। वह अपनी बहन आलिया भट्ट के साथ ‘इटरनल सनशाइन’ प्रोडक्शन कंपनी की सह-मालिक भी हैं।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



