राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

बिहार में अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए ओलंपिक स्तर की मिलेगी सुविधाएं : सम्राट चौधरी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेलों को बिहार में ओलंपिक स्तर की सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। राज्य में विश्वस्तरीय खेल अवसंरचनाओं का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने पर उन्हें जहां सम्मानित किया जा रहा है। 

वहीं, ‘मेडल लाओ नौकरी पाओ’ योजना के तहत उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को खेल विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने राजगीर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य इस साल 31 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश देते हुए पटना के डुमरी खेल परिसर में सभी खेलों के लिए अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण कराने की भी बात कही।

उन्होंने कहा कि राज्य के कुल 8053 ग्राम पंचायतों में से 4700 ग्राम पंचायतों में कुल 5266 में खेल मैदान का निर्माण पूर्ण हो गया है। शेष खेल मैदानों का निर्माण कार्य भी जल्द पूर्ण किए जाएं। मुख्यमंत्री ने पटना स्थित मोइनुल हक स्टेडियम के पुनर्विकास कार्य में तेजी लाने के लिए बीसीसीआई एवं बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए तथा मोइनुल हक स्टेडियम तक बेहतर सड़क एवं परिवहन कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की बात कही। 

Also Read : केएल राहुल ने 12वां टेस्ट शतक से की रोहित, रहाणे और मुरली की बराबरी

उन्होंने कहा कि बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर में ऐसे पाठ्यक्रमों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया जिनमें नवाचार, देशस्तर पर उपयोगिता एवं रोजगार की अधिक संभावनाएं हों। जिला स्तरीय खेल भवन-सह-व्यायामशालाओं के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने और प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियमों के निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए। 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पंचायत स्तर पर नियमित खेल उत्सवों एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए जिससे ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा सके। पंचायत खेल क्लबों से पुराने खिलाड़ियों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों को जोड़कर खेल संस्कृति को विकसित किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, खेल उपकरण, कोचिंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 12 =

और पढ़ें