राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

एनएसयूआई ने डूसू चुनाव में चारों सीटों पर जीत का दावा किया

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2026-27 के लिए मतदान के पहले चरण के पूरा होने के बाद नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने छात्रों के बीच सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्थन का दावा किया है।

संगठन ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने उत्साह के साथ मतदान किया और एनएसयूआई सभी चार सीटों पर जीत दर्ज करने को लेकर आश्वस्त है।

Also Read : भारतीय अंडर-19 टीम ऑस्ट्रेलिया को सात रनों से हराया

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन, पुलिस और पूरे तंत्र के दबाव के बावजूद एनएसयूआई कार्यकर्ता चुनाव के दौरान मजबूती से डटे रहे। उन्होंने दावा किया कि छात्रों ने सामाजिक न्याय और समानता के प्रति अपना समर्थन स्पष्ट किया है और संगठन को चारों सीटों पर जीत मिलने का भरोसा है।

श्री जाखड़ ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र नफरत, विभाजन और डराने-धमकाने की राजनीति को नकारकर सभी के लिए समावेशी परिसर के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों का है और उनका जनादेश न्याय, समानता तथा बेहतर भविष्य के पक्ष में होगा।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

और पढ़ें