राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

रेप आरोपी दिल्ली सरकार का अधिकारी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में दिल्ली सरकार के एक अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मामले में सख्त तेवर दिखाते हुए अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया। उन्होंने दिल्ली के मुख्य सचिव से इस बाबत रिपोर्ट भी मांगी। इससे पहले सोमवार को दिन में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल पीड़ित किशोरी से मिलने अस्पताल गई थीं।

बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार के एक डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारी ने अपने दोस्त की बेटी के साथ कई महीने तक बलात्कार किया। अधिकारी के दोस्त की कोविड-19 के समय मृत्यु हो गई थी। उस दोस्त की पत्नी अधिकारी को भाई मानती थी इसलिए नाबालिग लड़की उसे अपना मामा कहती थी। उसने तीन महीने तक उसके साथ बलात्कार किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान लड़की गर्भवती हो गई तो अधिकारी की पत्नी ने उसका गर्भपात कराया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई।

आरोपी दिल्ली सरकार के महिला व बाल विकास मंत्रालय में डिप्टी डायरेक्टर है। उसकी करतूत सामने आते ही दिल्ली सरकार ने उसे निलंबित कर दिया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी अधिकारी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। एफआईआर के मुताबिक, अधिकारी का नाम प्रेमोदय खाखा है, जो लड़की के पिता का दोस्त था। लड़की के पिता की 2020 में मौत हो गई थी। उसके बाद लड़की की मां ने उसे अक्टूबर 2020 में खाखा के पास रहने के लिए भेजा था। एफआईआर में कहा गया है कि आरोपी अफसर खाखा ने बुराड़ी स्थित अपने घर में तीन महीनों के दौरान लड़की का बार-बार यौन उत्पीड़न किया।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 19 =