गुजरात के बनासकांठा के नजदीक डीसा में मंगलवार सुबह एक पटाखा फैक्टरी में बॉयलर फटने से 21 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, पांच मजदूर मामूली रूप से घायल हैं। मरने वाले सभी मजदूर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।
जिस फैक्टरी में विस्फोट हुआ वह डीसा तहसील के धुनवा रोड पर है। विस्फोट के दौरान मजदूर फैक्टरी में काम कर रहे थे। विस्फोट इतना भीषण था कि कई मजदूरों के अंग 50 मीटर दूर तक बिखर गए। फैक्टरी के पीछे खेत में भी कुछ मानव अंग मिले हैं। विस्फोट के बाद फैक्टरी में आग लग गई थी, जिसे बुझाने में फायर ब्रिगेड को पांच से छह घंटे लगे।
Also Read: 24 रन बनाते ही इतिहास रचेंगे विराट कोहली, बेंगलुरु में ‘किंग’ VS ‘प्रिंस’ का महाक्लैश!”
अवैध रूप से चल रही थी पटाखा फैक्टरी
बताया गया है कि हादसे के शिकार सभी मृतक और घायल मजदूर मध्य प्रदेश के हरदा जिले के हंडिया गांव के रहने वाले हैं। सभी मजदूर दो दिन पहले ही मजदूरी के लिए वहां पहुंचे थे। देर शाम तक मृतकों की पहचान की जा रही थी।
हादसे के बाद जांच से पता चला है कि कंपनी के मालिक के पास सिर्फ पटाखे बेचने का लाइसेंस था। उसे पटाखे बनाने की इजाजत नहीं थी। लेकिन लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करके फैक्टरी में पटाखे बनाए जा रहे थे। बाहर से विस्फोटक लाकर फैक्टरी में पटाखे बनाए जा रहे थे।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


