राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

सिरसा बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में

हरियाणा में सिरसा बार एसोसिएशन के प्रधान सहित विभिन्न पदों के लिए 11 सितंबर को चुनाव प्रस्तावित है। इसके लिए नामांकन करने का गुरुवार को अंतिम दिन था। प्रधान पद के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने नामाकंन किया है। कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। संयुक्त सचिव पद पर संतोष कटारिया का एकमात्र नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। उच्चतम न्यायालय की हिदायत अनुसार महिलाओं को 33 फिसदी आरक्षण के तहत अबकी बार उप प्रधान महिला वर्ग के लिए नया पद सर्जित किया गया है। सिरसा बार में कुल 1555 मतदाता हैं।

चुनाव कि अतिरिक्त रिटर्निग अधिकारी एडवोकेट अरविंद्र सिंह रंधावा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रधान पद के लिए कुल छह प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें मुख्यत:निवर्तमान प्रधान गंगाराम ढाका,पूर्व प्रधान गुररतनपाल किंगरे,भूपेंद्र खट्टर,रघुवीर खिंडा,आदित्य राठौर व सुरेंद्र जाखड़ शामिल हैं। उप प्रधान पुरूष वर्ग के लिए तीन प्रत्याशी हैं जिनमें गुरतेज बराड़,संजीव गर्ग व विकास ढिल्लों, उप प्रधान महिला वर्ग में मात्र दो नामांकर होने से अमनदीप कौर व मोनिका शर्मा में सीधा मुकाबला होगा। 

Also Read : पाकिस्तान में अस्पताल की आग में 14 नवजातों की मौत

सचिव पद के लिए भी कपिल देव व दर्शन छाबड़ा आमने सामने होंगे। संयुक्त सचिव के लिए जो कि पहले से ही महिला वर्ग के लिए आरक्षित है,पद क लिए एकमात्र नामांकन आने से संतोष कटारिया निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अन्य सभी पदों पर 11 सिंतबर को मतदान होगा। मतदान ईवीएम से करवाया जाएगा।

पहली बार मतदान का मौका पाने वाली अधिवक्ता डिंपल जैन बोली, मैं बहुत उत्साहित हूं कि पहली बार वोट डालूंगी। अब 11 तारीख का इंतजार है। वकील के तौर पर मतदान करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। निवर्तमान प्रधान व दूसरी बार चुनावी दंगल में उतरे गंगाराम ढाका ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में वकीलों के पुलिस से झगड़ जैसे कई मसले हल किए वहीं मेरा विचार एक बहुमंजिला वाहन पार्किग का था जिसकी प्रोपोजल भी भेजा,जो अधूरा रह गया। इसके लिए मैंने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल को निमंत्रण देकर बुलाया मगर उनकी व्यस्तता के चलते नहीं आ सके। वहीं बार में सीनियर और जूनियर वकील के बीच विचारों का आदान प्रदान के लिए विशेष सेमीनार का है, जूनियर और सीनियर वकील अपने अनुभव सांझा कर सकें।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment