BSF Headquarter Fire :- जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के सनत नगर स्थित बीएसएफ मुख्यालय में एक बैरक, हाउसिंग ऑफिसर मेस, कार्यालय और डाइनिंग हॉल में आग लग गई, जिससे संपत्ति को व्यापक नुकसान हुआ है। अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब 4.27 बजे आग लगने से श्रीनगर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के मेस बैरक को नुकसान पहुंचा।
उन्होंने कहा आग की तेज लपटों को बुझाने के लिए सात दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। घटना में किसी जानमाल के नुकसान या हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। (वार्ता)
Tags :Fire Jammu Kashmir
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


