nayaindia BJP MLA Joins Congress बीजेपी विधायक ने थामा कांग्रेस का हाथ

बीजेपी विधायक ने थामा कांग्रेस का हाथ

BJP MLA Joins Congress In Jharkhand

नई दिल्ली। झारखंड के मांडू विधानसभा (Mandu Assembly) से तीन बार के भाजपा विधायक जय प्रकाश पटेल (Jai Prakash Patel) ने भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। वे बुधवार को दिल्ली स्थिति कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पवन खेड़ा मौजूद थे।

झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) ने कहा कि जय प्रकाश पटेल के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को फायदा होगा। वहीं जय प्रकाश पटेल (Jai Prakash Patel) ने कांग्रेस का हाथ थामने के बाद कहा कि मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा। 2019 के लोकसभा चुनाव में न सिर्फ बीजेपी बल्कि एनडीए गठबंधन के लिए प्रचार किया। हमें लगा कि झारखंड के लोगों के लिए काम कर सकेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि मेरे पिता टेक लाल महतो अग्रणी योद्धा थे, हमें लगा कि एनडीए में जाने से उनके विजन को आगे बढ़ाएंगे, लेकिन ऐसा माहौल नहीं बना।

हम ‘इंडिया’ गठबंधन (‘India’ Alliance) को झारखंड में मजबूत करेंगे। माना जा रहा है कि प्रकाश पटेल को कांग्रेस हजारीबाग लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है। बीजेपी ने हजारीबाग सीट से मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है। जायसवाल सदर विधायक हैं। हजारीबाग सीट से 2014 और 2019 के चुनाव में बीजेपी के टिकट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा (Jayant Sinha) संसद पहुंचे थे। इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें