राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

सियाचिन में शहीद अग्निवीर नीरज कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में शहीद हुए झारखंड निवासी भारतीय सेना के ‘अग्निवीर’ नीरज कुमार चौधरी का गुरुवार को देवघर जिले के कजरा गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।  

तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जब गांव पहुंचा तो उनके अंतिम दर्शन को हजारों लोग उमड़ पड़े। उनका पार्थिव शरीर जब घर पर पहुंचा तो परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो उठा।  शहीद को गांव के टंडेरी घाट पर अंतिम संस्कार के समय सेना के जवानों ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया। 

इस दौरान उपायुक्त नयन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डूंगडूंग, एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, अंचल अधिकारी यामुन रविदास और नगर प्रशासक सुरेंद्र किस्कु समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read : ‘सुशीला कार्की नहीं, नई पीढ़ी के नेता बनें प्रधानमंत्री’, नेपाली जनता की मांग

24 वर्षीय नीरज चौधरी लगभग ढाई वर्ष पूर्व भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए थे। शहीद के पिता अनिल चौधरी किसान हैं। परिवार ने कहा कि नीरज ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है और उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और राजनीतिक प्रतिनिधि शामिल हुए। 

मंत्री हफीजुल हसन के प्रतिनिधि शब्बीर हसन, सारठ विधायक चुन्ना सिंह, पूर्व विधायक रणधीर सिंह, भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह और राज पलिवार ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। 

इससे पहले बुधवार को नीरज कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया गया, जहां राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया।

 मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि पिछले वर्ष राज्य कैबिनेट ने निर्णय लिया था कि शहीद होने वाले अग्निवीरों के परिजनों को आर्थिक सहायता और एक आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाएगी। नीरज के परिवार को भी इसका लाभ दिया जाएगा। शहीद नीरज चौधरी की शहादत दुखद है, लेकिन उन्होंने पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है।

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 18 =

और पढ़ें