nayaindia Dead Body Of Old Woman Found In Upvan Lake Of Thane City ठाणे शहर की उपवन झील में वृद्ध महिला का शव मिला

ठाणे शहर की उपवन झील में वृद्ध महिला का शव मिला

ठाणे। महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) शहर में सोमवार को सुबह एक झील (Lake) में 67 वर्षीय एक महिला का शव मिला। नगर निगम के अधिकारी ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (RDMC) के प्रमुख अविनाश सावंत (Avinash Sawant) ने बताया कि स्थानीय दमकल केंद्र को सुबह लगभग सवा आठ बजे सूचना मिली की उपवन झील में एक शव देखा गया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी और आरडीएमसी की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें- http://सुकमा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला की पहचान वर्तक नगर इलाके के शास्त्री नगर निवासी सुलोचना विठ्ठल कोचर (Sulochana Vithal Kochhar) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम (Postmortem) के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की मौत के बाद उन्होंने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है। (भाषा)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें