महाराष्ट्र के हिंगोली में भूकंप के झटके
मध्य महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजकर 26 मिनट पर 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में था। Also Read : मोदी ने न्यूजीलैंड में खेलों से जुड़ी प्रदर्शनी का दौरा किया हिंगोली और पड़ोसी परभणी तथा नांदेड़ जिलों में इसी तरह के झटके महसूस किए जाने के कुछ दिनों बाद यह भूकंप आया है। बृहस्पतिवार को इन तीनों जिलों में...