COVID-19:– भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 106 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,93,186 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,067 रह गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में संक्रमण से एक मरीज की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से अभी तक जान गंवाने वालों की संख्या 5,31,893 हो गई है।
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। भारत में अभी तक कुल 4,44,59,226 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,67,31,925 खुराक लगाई जा चुकी हैं। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



