चंडीगढ़। पंजाब मंत्रिपरिषद (Punjab Council of Ministers) में शामिल किए गए नए मंत्रियों को बुधवार को विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। गुरमीत सिंह खुडियां (Gurmeet Singh Khudian) को कृषि विभाग और बलकार सिंह (Balkar Singh) को स्थानीय निकाय विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। विभागों के मामूली फेरबदल में, ग्रामीण विकास विभाग परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) को दिया गया है। ग्रामीण विकास पहले कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) के पास था। अब उन्हें एनआरआई मामले और प्रशासनिक सुधार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। खुडियां को किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास और खाद्य फूड प्रोसेसिंग विभाग मिला है, जबकि बलकार सिंह को संसदीय कार्य विभाग दिया गया है।
ये भी पढ़ें- http://नेपाल के प्रधानमंत्री भारत के चार दिवसीय दौरे पर
केवल 14 महीने पुरानी आप सरकार ने पहली बार विधायक बनने वाले दो नेताओं को शामिल करके अपने तीसरा मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। इसमें अकाली संरक्षक और पांच बार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal) को हराने वाले गुरमीत सिंह खुडियां भी शामिल हैं। इसी के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) सहित मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की संख्या 16 हो गई है। अभी भी मंत्रिपरिषद में दो पद खाली हैं। मुख्यमंत्री ने दोनों मंत्रियों को नए कार्यभार के लिए बधाई दी और कहा कि वे पहले से ही जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए मंत्री इसी जुनून और जोश के साथ लोगों की सेवा करते रहेंगे। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


