चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों की मांगों को जायज बताते हुए उनकी तरफदारी की है। उन्होंने साथ ही केंद्र सरकार से अपील की है कि वह किसानों की मांगों को स्वीकार करे। पंजाब के मुख्यमंत्री ने हरियाणा की सीमा पर किसानों को रोके जाने की तैयारियों पर सवाल उठाए और सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा- केंद्र से अपील है कि किसानों की जायज मांगों को माने। आपको भारत और पंजाब की सीमा नहीं बनानी चाहिए। जिस नफरत का स्तर हम सहन कर रहे हैं, वह सही नहीं है।
केंद्र सरकार पर हमला करते हुए भगवंत मान ने कहा- ये हमे पैसा नहीं देते, अभी पैसा दें, तो पंजाब की हर सड़क बना देंगे। लेकिन ये पैसा ही नहीं देते। लेकिन आपके पास चाबी है। पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटें हमें दिलवा दीजिए, फिर वे संसद में एक रुपया भी नहीं रोक पाएंगे। किसानों के दिल्ली चलो मार्च पर भगवंत मान ने कहा- किसानों को मैंने कहा बात कर लो, केंद्रीय मंत्री बात करने आए हैं, लेकिन अब हरियाणा ने तारे लगा दी हैं। बॉर्डर बना दिया, जैसा पाकिस्तान ने बनाया। लेकिन मैं अभी भी कह रहा हूं कि बात कर लो।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




