Govinddevji temple darshan time: जयपुर के अराध्य और प्रसिद्ध गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन के समय में बदलाव हो गया है. अब श्रद्धालु अपने अराध्य भगवान गोविंद देव जी के नए समय पर दर्शन कर सकेंगे.
इसके साथ ही मंदिर में दर्शन के समय के साथ भोग की व्यवस्थाओं में भी परिवर्तन किया गया है. अब मंगला झांकी दर्शन 5 से 5:15 बजे और धूप झांकी दर्शन 7:45 से 9:15 बजे तक होंगे. गोविंद देवजी की झांकियों का यह बदलाव करीब डेढ़ महीने के लिए किया गया है.
मंदिर के सेवाधिकार मानस गोस्वामी ने बताया- मार्गशीर्ष को भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप माना जाता है. इसी समय से सर्दियों की भी शुरुआत हो जाती है. इसे देखते हुए 17 नवंबर 2024 से जयपुर के आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है. (Govinddevji temple darshan time)
यह व्यवस्था मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष द्वितीया रविवार से लेकर पौष कृष्ण अमावस्या यानी 30 दिसंबर तक रहने वाली है. इसमें खास बात यह है कि हर रविवार व एकादशी को मंगला झांकी सुबह 4:45 से 5:15 बजे और धूप झांकी के दर्शन सुबह 7:30 बजे ही होंगे. (Govinddevji temple darshan time)
also read: बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ चारधाम के दर्शन अब अगले बरस
नई समय-सारणी के अनुसार (Govinddevji temple darshan time)
मंगला दर्शन: प्रातः 05:00 से 05:15 बजे तक
धूप दर्शन: प्रातः 07:45 से 09:00 बजे तक
श्रृंगार दर्शन: प्रातः 09:30 से 10:15 बजे तक
राजभोग दर्शन: प्रातः 10:45 से 11:15 बजे तक
ग्वाल दर्शन: सायं 05:00 से 05:15 बजे तक
संध्या दर्शन: सायं 05:45 से 06:45 बजे तक
शयन दर्शन: रात्रि 08:00 से 08:15 बजे तक
विशेष तिथियां
एकादशी: 26 नवम्बर 2024, 11 दिसम्बर 2024, 26 दिसम्बर 2024
श्रील गोस्वामीपाद प्रद्युम्न कुमार देव जीऊ पुण्य तिथि: 5 दिसम्बर 2024
व्यंजन द्वादशी: 12 दिसम्बर 2024
पूर्णिमा: 15 दिसम्बर 2024
अमावस्या: 30 दिसम्बर 2024
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: bhasker


