nayaindia Yogi कांग्रेस ने पहले देश को बांटा, आज संपत्ति बांटने की साजिश: योगी
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस ने पहले देश को बांटा, आज संपत्ति बांटने की साजिश: योगी

ByNI Desk,
Share
Yogi Adityanath

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने हाथरस के सिकंदराराऊ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वो कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर जमकर बरसे। सीएम योगी ने रैली में सैम पित्रोदा के विरासत कर वाले बयान को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) ने पहले 1947 में देश का बंटवारा करवाया। आज वह आपकी संपत्ति को बांटने की साजिश कर रही है। सीएम योगी ने कहा, “एक तरफ ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे के साथ भाजपा और एनडीए है और दूसरी तरफ कांग्रेस-सपा का इंडी गठबंधन है। Yogi Adityanath

कांग्रेस ने 1947 में देश का विभाजन कराया। पहले देश को बांटा और अब कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में कह रही है कि हम भारत के अंदर संपत्ति का सर्वे करवाएंगे। ये आपकी संपत्ति का सर्वे कराकर आपके बाप-दादा की जो कमाई है, इस कमाई को वो लोग उसमें विरासत टैक्स (Inheritance Tax) लगाने की बात कर रहे हैं। आप लोगों ने सैम पित्रोदा का बयान सुना होगा। आपके बाप-दादा ने 4 कमरों का घर बनाया है तो आप 2 कमरो में रहो, 2 कमरे कांग्रेस और सपा के अधिकार में चला जाएगा।

मेहनत और परिश्रम करेंगे आप और डकैती डालने के लिए कांग्रेस-इंडी गठबंधन (Congress-India Alliance) के लोग आएंगे। क्या यह छूट देंगे आप। पहले देश को बांटा, आज आपकी संपत्ति को बांटने की साजिश ये लोग कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस को 65 वर्षों तक देश में शासन करने का अवसर प्राप्त हुआ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को 4 बार और बहुजन समाज पार्टी को 3 बार प्रदेश में शासन करने का मौका मिला।

लेकिन इन सबको मिलाकर जितना कार्य देश के अंदर इन लोगों ने 65-70 वर्षों में नहीं किया, जितना कार्य उत्तर प्रदेश के अंदर सपा, बसपा, कांग्रेस ने मिलकर नहीं किया, उतना पीएम मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में मात्र 10 साल के अंदर देश में हुआ है और सात साल में भाजपा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के अंदर हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा के समय में गरीब व्यक्ति भूखे मरता था। आज 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन का लाभ मिला। पहले दिल्ली से पैसा चलता था और यहां वो पैसा कांग्रेस, सपा और बसपा के दलाल हजम कर जाते थे। आज जनधन खाते खोलकर डीबीटी के माध्यम से पैसा गरीब के अकाउंट में सीधा पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें:

ज्योति वेन्नम ने स्वर्ण पदक जीता

‘हेड ऑफ स्टेट’ के सेट पर ‘चीफ ट्रबलमेकर’ बनी प्रियंका की बेटी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें