उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में बारिश के दौरान जलभराव से नगरवासियों को हो रही परेशानियों पर चिंता जताते हुए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
श्री मौर्य ने सोशल मीडिया पर कहा कि प्रयागराज में बारिश के दौरान जलभराव के कारण नगरवासियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कारण चाहे जो भी हो, जनहित में इसका स्थायी समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
Also Read : शुभेंदु अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समय रहते आवश्यक कदम उठा लिए गए होते तो आज यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसे संकट की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस उपाय सुनिश्चित करने को कहा।
श्री मौर्य ने कहा कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिम्मेदार विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा, ताकि बारिश के दौरान लोगों को दोबारा ऐसी गंभीर कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने जनहित से जुड़े इस विषय पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



