राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

ज्ञानवापी पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि इसे मस्जिद कहने से विवाद पैदा होगा। मुख्यमंत्री ने एक इंटरव्यू में कहा है- अगर ज्ञानवापी को हम मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा। भगवान ने जिसको दृष्टि दी है, वो देखे न। त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है? हमने तो नहीं रखे हैं न। ज्योर्तिलिंग हैं… देव प्रतिमाएं हैं। पूरी दीवारें चिल्ला-चिल्लाकर क्या कह रही हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा- मुस्लिम समाज को ऐतिहासिक गलती दुरुस्त करनी चाहिए। मुझे लगता है कि ये प्रस्ताव मुस्लिम समाज की तरफ से आना चाहिए कि साहब… ऐतिहासिक गलती हुई है। उस गलती के लिए हम चाहते हैं कि समाधान हो। इस तरह योगी आदित्यनाथ ने ज्ञानवापी के विवाद पर मुस्लिम पक्ष से ही आगे बढ़ कर समाधान पेश करने को कहा है। गौरतलब है कि ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ज्ञानवापी के भारतीय पुरातत्व विभाग यानी एएसआई के सर्वे पर रोक लगा रखी है। इस मामले में कोर्ट तीन अगस्त को फैसला सुनाएगा। बहरहाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा- मैं पिछले सवा छह साल से मुख्यमंत्री हूं। 2017 से उत्तर प्रदेश में कोई दंगा तो नहीं हुआ। बड़ी-बड़ी बातें करने वाले लोग देखें कि चुनाव कैसे होते हैं। पंचायत चुनाव, नगर निकाय चुनाव, विधानसभा चुनाव हुए, वेस्ट बंगाल में भी चुनाव हुए, वहां क्या हाल हुए। देखा तो है ही न। उन्होंने आगे सवालिया लहजे में कहा- क्या वेस्ट बंगाल बनाना चाहते हैं देश को?

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =