nayaindia Yogi Cabinet Expansion योगी सरकार में चार मंत्री शामिल

योगी सरकार में चार मंत्री शामिल

Yogi Cabinet Expansion
Yogi Cabinet Expansion

लखनऊ। मार्च 2022 में सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार का पहली बार विस्तार हुआ है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले चार नए कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले दो सहयोगी पार्टियों के नेताओं को सरकार में शामिल किया है। Yogi Cabinet Expansion

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और राष्ट्रीय लोकदल के अनिल कुमार को मंत्री बनाया गया है। इनके अलावा कुछ समय पहले ही सपा छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान भी मंत्री बने हैं। साथ ही साहिबाबाद से भाजपा विधायक सुनील शर्मा को भी मंत्री बनाया गया हैं।

संदेशखाली मामला सीबीआई को

ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान पूर्वांचल से आते हैं, जबकि अनिल कुमार और सुनील शर्मा पश्चिम उत्तर प्रदेश से आते हैं। सुनील शर्मा को छोड़ कर बाकी तीन मंत्री पिछड़े और दलित समुदाय के हैं। इनके सहारे भाजपा ने पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी की करीब 15 सीटों पर समीकरण साधने का प्रयास किया है। Yogi Cabinet Expansion

जीएन साईबाबा हाई कोर्ट से बरी

गौरतलब है कि राजभर की पार्टी के छह विधायक हैं और भाजपा ने उनको लोकसभा की एक सीट देने फैसला किया है। आठ विधायकों वाली रालोद को भाजपा ने लोकसभा की दो सीटें दी हैं।Yogi Cabinet Expansion

जस्टिस गंगोपाध्याय का इस्तीफा, भाजपा में जाएंगे

योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट विस्तार की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही थीं। लेकिन लोकसभा चुनाव नजदीक आने के बाद उसके समीकरण के हिसाब से विस्तार किया गया है। योदी सरकार में कुल 52 मंत्री थे। चार नए मंत्रियों के आने के बाद अब यह संख्या बढ़ कर 56 हो गई। सरकार में 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस लिहाज से अब भी चार मंत्रियों की जगह खाली है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें