मुंबई | Navi Mumbai Coroan Update: चीन में मच रहे कोरोना के कोहराम के बीच मुंबई से भी चिंताजनक खबर सामने आई है। दो महीने के अंतराल के बाद नवी मुंबई में 6 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके चलते अब नवी मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या भी बढ़कर 8 हो गई है।
ये भी पढ़ें:- फ्लाइट में महिला पर पेशाब, एयर इंडिया पर 30 लाख का जुर्माना, पायलट का लाइसेंस सस्पेंड
नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, रोजाना लगभग चार हजार लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। ऐसे में 19 जनवरी को एक कोरोना मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल में छुट्टी दे दी गई। वहीं दूसरी ओर, बाहरी देशों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से घबराकर जहां सैकड़ों लोग प्रतिदिन वैक्सीनेशन के लिए आते थे, अब उनकी संख्या में भी इजाफा हो गया है। हालांकि, मुंबई में बूस्टर डोज के लिए पात्र लोगों में से केवल 16 प्रतिशत लोगों ने ही अब तक इसे लिया है, जबकि, 90 लाख से अधिक की लोगों ने अभी तक बुस्टर डोज नहीं ली है।
ये भी पढ़ें:- किसी की दया पर नहीं… जनता ने चुनकर भेजा है… नहीं दूंगा इस्तीफा: बृजभूषण शरण सिंह
चीन, जापान और अमेरिका में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते 24 दिसंबर के बाद से स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर विदेशों से आने वाले यात्रियों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान 4,45,342 अंतरराष्ट्रीय यात्री मुंबई, पुणे और नागपुर के एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। इनमें से 10,178 यात्रियों का आरटी-पीसीआर जांच किया गया।
ये भी पढ़ें:- चीते से भी तेज दौड़ने वाले Usain Bolt हुए कंगाल, खाते से 100 करोड़ गायब
नवी मुंबई नगर निगम के मुताबिक, अब तक कोरोना महामारी के दौरान 17,58,048 आरटी पीसीआर टेस्ट और 25,14,313 एंटीजन टेस्ट किए जा चुके हैं। इसके अलावा अब तक 2057 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
ये भी पढ़ें:- Priyanka Chopra और बेटी मालती की क्यूट फोटो, चेहरा दिखा के भी नहीं…


