राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

बंगाल हिंसा पर भिड़े भाजपा और तृणमूल

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में रामनवमी के मौके पर हुई हिंसा को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस में विवाद छिड़ गया है। केंद्र सरकार ने इस घटना पर संज्ञान लिया है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यपाल सीवी आनंदा बोस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार से बात की है। उन्होंने राज्यपाल से सुरक्षा की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है। दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है और है कि वह केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराना चाहती है ताकि दंगा भड़काने वालों को बचाया जा सके।

गौरतलब है कि गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर पश्चिम बंमगाल के हावड़ा और उत्तरी दिनाजपुर में हिंसा हुई थी। हिंसा के लिए जिम्मेदार कौन है यह दिखाने के लिए तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों ने सबूत के तौर पर वीडियो शेयर किए हैं। गुरुवार को हावड़ा के शिबपुर और उत्तरी दिनाजपुर के डालखोला में रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हुई मारपीट, पथराव की घटनाएं हुई थीं। उपद्रवियों ने इस दौरान कई गाड़ियों को आग लगा दिया था।

भाजपा ने कुछ लोगों को दुकानों में तोड़-फोड़ करते और रैपिड एक्शन फोर्स व पुलिस पर पथराव करते हुए वीडियो शेयर किया है। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए वीडियो में कुछ लोगों को लाल घेरे में दिखाया गया है। इन लोगों को रामनवमी के जुलूस में बंदूकें और अन्य हथियार पकड़े हुए देखा जा सकता है। ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा है- वीडियो में रामनवमी की रैली में बंदूक लिए हुए लोगों को दिखाया गया है। बीजेपी पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़का रही है।

इस बीच बंगाल में हिंसा की घटनाओं पर गृह मंत्रालय ने संज्ञान लिया। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को फोन किया। उन्होंने दोनों ने कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री से बातचीत के बाद राज्यपाल जल्दी ही हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने शुक्रवार को एक ट्विट कर कहा कि बंगाल जल रहा है, रामभक्तों पर पथराव हो रहा है, पत्रकारों को पीटा जा रहा है…और ममता दीदी चुप हैं। आखिर क्यों?

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *