नई दिल्ली/अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) (बीएसएफ) (BSF) ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा (international border) के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक (Bangladeshi citizen) को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक को आठ और नौ मार्च की दरमियानी रात को पंजाब के अमृतसर सेक्टर के राजाताल सीमा चौकी इलाके से पकड़ा गया। प्रवक्ता ने कहा, ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे व्यक्ति पर गोली चलाई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया, शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्ति एक बांग्लादेशी नागरिक है। उससे आगे की पूछताछ के आधार पर भावी कार्रवाई की दिशा निर्धारित की जाएगी। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


