नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण (corona virus infection ) के 80 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,82,719 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,848 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 5,30,740 लोगों की जान गई है। संक्रमण की दैनिक दर 0.11 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत है। कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,848 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है।
अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। भारत में अभी तक कुल 4,41,50,131 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों (anti-covid-19 vaccines) की 220.45 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


