पुणे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के साथ उत्तर और मध्य भारत में पारा चढ़ने के साथ ही देश के अधिकांश हिस्सों में लू (Loo) चलने के आसार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार रविवार को पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में लू चलने का अनुमान है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी दर्ज की गयी है। तापमान लगातार बढ़ रहा है और बाहरी क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
दूसरी ओर पर्वतीय क्षेत्र के उच्चतम तापमान (highest temperature) में बढोतरी होने के बाद लू की स्थिति बन गयी है। पोर्ट ब्लेयर के पास तूफान ‘माची’ बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में पैदा हुआ चक्रवाती तूफान मोचा (Cyclone Mocha) अंडमान निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर के उत्तर में स्थित है। रविवार को इसके उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है और यह बंगलादेश के कॉक्स बाजार और म्यांमार के कुकू के बीच जा सकता है। (वार्ता)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



