राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटकाः पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह अटवाल (Sardar Inder Iqbal Singh Atwal) रविवार को वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) की मौजूदगी में भाजपा (BJP) में शामिल हो गए। इस अवसर पर तरुण चुग, आर.पी. सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा जैसे अन्य नेता भी मौजूद थे।

इंदर इकबाल सिंह अटवाल पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल (Charanjit Singh Atwal) के बेटे हैं। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व नेता और भारत के अंतिम गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी के पड़पोते सी.आर. केसवन शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। केसवन ने 23 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

पिछले तीन दिनों में कांग्रेस के दिग्गज नेता ए.के. एंटनी के बेटे अनिल एंटनी और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी भगवा पार्टी में शामिल हुए हैं। (आईएएनएस)

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 2 =