धर्मशाला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पांच बार के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया (Kuldeep Singh Pathania) को बृहस्पतिवार को ध्वनिमत के जरिए सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश विधानसभा (Himachal Pradesh Assembly) का अध्यक्ष (Speaker) चुना गया।
इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर (Jai Ram Thakur) उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी तक ले गए। चंबा जिले के भटियात के विधायक पठानिया का चुना जाना तय था, क्योंकि पद के लिए कोई और उम्मीदवार मैदान में नहीं था।
पठानिया ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था। पठानिया ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विधानसभा सचिव यशपाल को अपना नामांकन पत्र सौंपा था। पठानिया 1985, 1993, 2003, 2007 और 2022 में विधानसभा के सदस्य चुने गए। 1993 और 2003 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


