रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के देवघर जिले में बुधवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। राष्ट्रपति ने 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विशेष पूजा की। पुजारियों के एक दल ने मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूजा में राष्ट्रपति की मदद की।
देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के मंदिर आने के मद्देनजर बुधवार को सुबह छह बजे से साढ़े दस बजे तक बाबा बैद्यनाथ मंदिर (Baba Baidyanath Temple) में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित था।
इसे भी पढ़ेः राष्ट्रपति मुर्मू का तीन दिवसीय झारखंड दौरा आज से, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू ने पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर में विशेष पूजा की। इससे पहले झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने देवघर हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति की अगवानी की। राष्ट्रपति राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


