रांची | Jharkhand Two Group Clash: झारखंड में दो समुदायों की झड़प ने पूरे राज्य को गरमा दिया है। ये झड़प पलामू के पांकी में दो गुटों के बीच हुई है। हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने घटना वाले पांकी प्रखंड में धारा 144 लागू कर दी है। हालांकि अब स्थिति सामान्य होने हुई है। जिसके बाद घटना की भयावह स्थिति भी सामने आई है।
महाशिवरात्रि के तोरणद्वार को लेकर भिड़े दो गुट
Jharkhand Two Group Clash: दरअसल, पांकी के मस्जिद से सटे चौक पर महाशिवरात्रि के तोरणद्वार को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। जिसके चलते माहौल बिगड़ गया और आक्रोशित लोगों ने दो घरों को आग के हवाले कर दिया। वहीं आधा दर्जन दुकानों में तोड़फोड़ की गई है। पांकी के राहेवीर पहाड़ी पर शिव मंदिर में हर साल महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। ऐसे में मंगलवार को मस्जिद चौक पर तोरणद्वार बनाने के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए।
पीछे हटने को तैयार नहीं दोनों पक्ष
Jharkhand Two Group Clash: इस बात को लेकर शुरू हुए विवाद में दोनों ही पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद माहौल गरमा गया और भारी पुलिस बंदोबस्त कर स्थिति को नियंत्रण में किया गया। घटना के बाद माहौल को देखते हुए इलाके में धारा 144 लागू की गई है और इंटरनेट सेवाओं को बंद किया गया है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाह पर ध्यान ना दें।
वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिसकर्मी भी घायल
Jharkhand Two Group Clash: इस बीच आईजी राजकुमार लकड़ा का बयान भी सामने आया है। जिसके अनुसार, उपद्रवियों ने पत्थरबाजी, आगजनी की घटना करते हुए दो घर आशिंक रूप से जला दिए हैं। इसके अलावा 2 पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया है। इस झड़प में पुलिस के 4 जवानों को चोट आई है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


