राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

प्रधानमंत्री मोदी पर खरगे की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में की गयी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की विवादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेताओं ने सोमवार को यहां ‘फ्रीडम पार्क’ में प्रदर्शन किया और उनसे देश की जनता से माफी की मांग की।

मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की थी।

कार्यक्रम के दौरान भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने जब कहा कि ‘मोदी नहीं जाएंगे’ तो खरगे ने जवाब देते हुए कहा कि “मोदी का बाप भी जाएगा, बाप भी जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने खरगे के खिलाफ नारे लगाए, लगाए गए बैरिकेड पर चढ़ गए और विधानसौध की ओर मार्च करने की कोशिश की।

पुलिस ने कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष चलावादी नारायणस्वामी, अश्वथ नारायण, सी. पी. राममूर्ति और एमएलसी एन. रविकुमार समेत भाजपा के कई नेताओं को हिरासत में लिया और उन्हें उप्परपेट पुलिस थाने ले गई।

Also Read : भाजपा का रांची में खरगे की टिप्पणी में विरोध प्रदर्शन

अशोक ने खरगे और उनके बेटे (कर्नाटक के मंत्री प्रियंक खरगे) पर तीखा हमला करते हुए कहा, “देश में कांग्रेस पार्टी को बर्बाद करने के लिए बस दो लोग ही काफी हैं – पिता और पुत्र।

दोनों को ‘वरिष्ठ खरगे’ और ‘युवा खरगे’ बताते हुए उन्होंने कहा, “वरिष्ठ खरगे और युवा खरगे कांग्रेस को पूरी तरह बर्बाद कर देंगे। अशोक ने खरगे की उम्र पर भी टिप्पणी की और कहा कि उन्हें ऐसे बयान देने के बजाय अपना ध्यान प्रार्थना और आध्यात्मिकता में लगाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “जब लोग बूढ़े हो जाते हैं, तो उन्हें ईश्वर से प्रार्थना करने और मोक्ष पाने की सलाह दी जाती है। भगवान बुद्ध, महावीर और शंकराचार्य, सभी ने यही संदेश दिया था। लेकिन यह आदमी तो ऐसा बर्ताव कर रहा है मानो उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया हो।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment