झारखंड: प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ को लेकर 38 लोगों पर मामला दर्ज
रांची में 21 अगस्त को विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच’ की एक सदस्य के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में 38 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस महिला ने झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता (भाजपा) बाबूलाल मरांडी के साथ यहां कोतवाली थाने में जाकर शिकायत करायी जिसके बाद सोमवार को यह मामला दर्ज किया गया। Also Read : भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी, श्रीलंका के सात विकेट पर 216 रन कोतवाली थाने के प्रभारी सनोज चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया...
