खड़गे के कारण विजय से तालमेल नहीं हुआ
कई मीडिया समूह और पत्रकार राहुल गांधी को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं कि तमिलनाडु में राहुल के कारण कांग्रेस और विजय की पार्टी टीवीके का तालमेल नहीं हुआ। असल में टीवीके और कांग्रेस का तालमेल मल्लिकार्जुन खड़गे के कारण नहीं हो सका। राहुल की टीम के लोग खास कर तमिलनाडु के सांसद मणिक्कम टैगोर शुरू से चाहते थे कि कांग्रेस अलग हो जाए। वे डीएमके से गठबंधन के खिलाफ थे। वे चाहते थे कि कांग्रेस नई बनी पार्टी टीवीके से मिल कर लड़े। कहा जा रहा है कि टीवीके की ओर से 75 सीटों का प्रस्ताव दिया गया...